ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

दुर्ग में सनसनी: मोहल्लेवालों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। शहर के गवलीपारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मोहल्ले के लोगों ने एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोष आचरे (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ज्वैलरी व्यापारी वेंकट सोनी का पुत्र था।

घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, संतोष शराब के नशे में मोहल्ले में लोगों से गाली-गलौज कर रहा था। मोहल्लेवासी उसके इस व्यवहार से पहले भी परेशान थे और कई बार थाने में शिकायत दर्ज करा चुके थे। शुक्रवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी तापेश नेताम ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आठ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संतोष का व्यवहार लंबे समय से विवादित था, जिससे आसपास के लोगों में रोष था। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button