ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैंपियनशिप-2025: रायपुर में दौड़ी रफ्तार और रोमांच, सीएम साय ने दी सुरक्षा की सीख

रायपुर : राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में रविवार को उत्साह, ऊर्जा और साहस से भरपूर नज़ारा देखने को मिला, जब राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का भव्य आयोजन किया गया। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स ने अपनी रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति की भावना जगाई थी, वैसे ही यह सुपरक्रॉस रेसिंग युवाओं में जमीन पर जोश और आत्मविश्वास बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह सिर्फ रेस नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन और सुरक्षा का संदेश है। जीवन अनमोल है — इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज़्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ खेल का आनंद लें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, और छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button