ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़रायपुर

वीरेंद्र तोमर रिमांड पर, फरार रोहित तोमर की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी

रायपुर : रायपुर के सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से गिरफ्तार वीरेंद्र को पांच दिन की पुलिस रिमांड के बाद 14 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस रिमांड के दौरान वीरेंद्र तोमर से कई मामलों में पूछताछ की गई। इसमें राजनेताओं और कारोबारियों के पैसे ब्याज पर चलाने, बाकी संपत्तियों की जानकारी, और उसके काले कारोबार से जुड़े कई तथ्यों पर सवाल शामिल थे।

हालांकि, पूछताछ के दौरान फरार भाई रोहित तोमर के बारे में वीरेंद्र ने लगातार चुप्पी साधी, जिससे जांचकर्ताओं को उसका ठिकाना और गतिविधियों का पूरा खुलासा नहीं हो पाया। रिमांड में उसने केवल रोहित के छुपने के संभावित ठिकानों का खुलासा किया।

अब न्यायिक रिमांड के दौरान वीरेंद्र से रोहित तोमर और अन्य मामलों पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में नए तथ्यों का पता चल सकता है और फरार रोहित की गिरफ्तारी की दिशा में यह पूछताछ अहम साबित होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button