ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

दुर्ग में रातभर सघन नाकाबंदी: 417 लोगों पर कार्रवाई, 10 प्रमुख स्थानों पर कड़ी चेकिंग

दुर्ग  : जिला दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2025 की रात्रि 11:00 से 02:00 तक जिले के 10 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर तथा सुनसान एवं आउटर एरिया में पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों, अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों एवं अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की धरपकड़ हेतु चेकिंग की गई। इस दौरान जिले मैं अंजोरा चौकी के सामने, बाफना टोल प्लाजा, जेवरा सिरसा चौकी के सामने, डीपीएस चौक भिलाई नगर, बोगदा पुलिया जामुल, कुम्हारी टोल प्लाजा, तिरंगा चौक अमलेश्वर, तर्रीघाट पाटन, रिसामा चौक अंडा, गंडई चौक धमधा आदि महत्त्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी पॉइंट लगाया गया।

इन सभी नाकाबंदी पॉइंट में संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले समस्त वाहनों, लोगों की सघन चेकिंग की गई तथा उनसे रात्रि में बाहर निकलने कारण एवं रात में यात्रा आदि करने के प्रयोजन के संबंध में जानकारी लिया गया। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 406 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही जिसमें 230 ई-चालान के माध्यम से मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button