ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एसआईआर के संबंध में आयोजित की गई बैठक

 संवाददाता, सौरभ साहू:-
सूरजपुर  
: भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली के द्वारा विषेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में आयोग द्वारा संषोधित कार्यक्रम जारी करने के उपरांत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित किया गया। सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया गया कि गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर, 2025 तक तथा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाषन 16 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा।

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाषन किये जाने के उपरांत 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति प्राप्त किये जायेेंगे, जिनका निराकरण 07 फरवरी 2026 तक किये जाने के उपरांत दिनांक 14.02.2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाषन किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विषेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर एवं 05 भटगाव में शत्-प्रतिषत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाईजेषन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं विधानसभा क्षेत्र 06 प्रतापपुर में 98.68 प्रतिषत डिजिटाईजेषन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इस प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 754 मतदान केन्द्रों में शत्-प्रतिषत डिजिटाईजेषन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

दान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार कर राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ट के साथ बैठक आयोजित किया जायेगा एवं सूची साझा की जायेगी, उक्त बैठक में सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच, पार्षद आदि शामिल हो सकते है।

अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची मतदान केन्द्रों पर, पंचायत/नगरीय निकाय के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया जा रहा है। यदि कोई मतदाता किसी कारण से गणना पत्रक जमा नही कर पाया है तो वह भी गणना पत्रक जमा किये जाने हेतु निर्धारित तिथि 11 दिसम्बर 2025 के पूर्व गणना प्रपत्र जमा कर सकता है।

बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से  शैलेष गोयल,  रितेष जायसवाल, इण्डियन नेषनल कांग्रेस से सु शषि सिंह,  पुनीत गुप्ता बहुजन समाज पार्टी से  संदीप कुषवाहा, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से  सुरेन्द्र लाल नेटी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button