ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास अभियान मे मिली दुर्ग पुलिस को सफलता नशे के विरूद्ध मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही

दुर्ग : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे मालधक्का क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना मोहन नगर पुलिस को 04 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूर्या होटल के पीछे दो युवक नशीली गोलियों की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा।

जप्ती:

  • आरोपी सुमित जाटव के पास से अल्फाजोलम की 6 पेटियों में कुल 79 टैबलेट और ₹200 नगद
  • आरोपी फग्गू उर्फ लक्की यादव के पास से SPASMO-PLUS कैप्सूल की 4 पट्टियों में 21 कैप्सूल और ₹150 नगद

पूछताछ में दोनों ने नशीली गोलियां बेचने और आरोपी सुनील तांडी को सप्लाई करने की बात स्वीकार की। बाद में सुनील तांडी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहन नगर में धारा 8, 22, 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुमित जाटव (31 वर्ष), पंचशील नगर
  2. फग्गू उर्फ लक्की यादव (36 वर्ष), सिकोलाभाठा, मोहन नगर
  3. सुनील तांडी (39 वर्ष), साइन नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button