ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़भिलाई

सुपेला अंडर ब्रिज के पास बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के प्रयास तेज

भिलाई |  भिलाई नगर के सुपेला अंडर ब्रिज के पास एक बोरे में बंद लगभग 30 से 35 वर्ष आयु की अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृत महिला के शरीर पर कई पहचान चिन्ह (गोदना व आभूषण) पाए गए हैं, जिनके आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतका के बाएं हाथ पर “महादेव त्रिशूल” लिखा हुआ गोदना है, जिसके साथ 7 नग स्टार बने हुए हैं। इसी बाएं हाथ पर महादेव के नीचे “लखन, सुरेश, B M, आरती” नामों का गोदना भी बना हुआ है।

इसके अलावा बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली के पीछे “A” अक्षर का गोदना है। मृतका की बायीं कलाई में काला धागा बंधा हुआ है। आभूषणों की बात करें तो बायीं कलाई में सफेद-आसमानी रंग की 3 चूड़ियां और दायीं कलाई में 1 सफेद-आसमानी चूड़ी पहनी हुई है। दोनों पैरों के अंगूठों में लोहे की रिंग तथा दाएं कान में टॉप्स पाए गए हैं।

मृत महिला ने फिरोजा रंग का पेटीकोट पहना हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त अज्ञात महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हो, तो तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर – 8878505555 या थाना प्रभारी सुपेला – 7988522909 पर संपर्क कर सूचना दें। पुलिस को महिला की पहचान में सहयोग करने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button