ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

न्यू कृष्णा नगर नकबजनी का खुलासा, चोरी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला, जिला दुर्ग पुलिस ने न्यू कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी (चोरी) की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया दलवीर कौर (26 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 8, महोबिया क्लिनिक के पीछे, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी मां सुमित्रा के साथ घरेलू सामान खरीदने बाजार गई थीं। घर का दरवाजा ताला लगाकर चाबी पास की खिड़की में रखी थी।

बाजार से लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा पड़ा था और लोहे की अलमारी तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नगद और 50 हजार रुपये का सोने का लॉकेट, कुल 60 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1392/2025, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही बलवंत सिंह उर्फ बबलु को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड गवाहों के समक्ष जब्त किया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 16 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक अजयशंकर अविनाशी, प्रधान आरक्षक देवानंद साहू तथा आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: बलवंत सिंह उर्फ बबलु
पिता का नाम: मुख्तार सिंह
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: न्यू कृष्णा नगर, सुपेला, जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button