ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
Uncategorized

पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में जिला शिक्षण समिति का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न

दुर्ग। जिला शिक्षण समिति दुर्ग द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष  प्रवीण चंद्र तिवारी ने की, जबकि रियर एडमिरल  अतुल चंद्र तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गर्ग ने अपने संबोधन में ट्रैफिक नियमों के पालन, ड्रग्स के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध से बचाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से हेलमेट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और मित्रवत व्यवहार करने का आग्रह किया, जिससे बच्चे अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें।

साइबर अपराध को लेकर उन्होंने युवाओं को सतर्क करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें तथा अनजान वीडियो कॉल और लिंक से दूरी बनाए रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवीण चंद्र तिवारी ने जिला शिक्षण समिति द्वारा संचालित संस्थानों की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा विकास और नागरिक निर्माण का सशक्त मंच भी हैं। विशिष्ट अतिथि रियर एडमिरल  अतुल चंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति पुरस्कार के रूप में रजत पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग आधारित नृत्य, कथक, छत्तीसगढ़ी, पंजाबी और उड़िया नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षण समिति के सचिव  दिलीप इंगले, सदस्यगण, प्राचार्यगण, प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा शुक्ला और युमैनिका वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन  वीरेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button