ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

17 वर्षों की सेवाओं के बाद प्राचार्य जी.एस. बंधोर को भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने किया सम्मानित

दुर्ग। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघेरा वार्ड क्रमांक-56 में 17 वर्षों तक सफलतापूर्वक सेवाएं देने वाले प्राचार्य जी.एस. बंधोर के सेवानिवृत्त होने पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं वार्डवासियों की ओर से गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्राचार्य जी.एस. बंधोर वर्ष 2009 से 30 जून 2025 तक लगातार विद्यालय में पदस्थ रहे। उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए स्वर्णिम काल बताते हुए सेवाभाव, अनुशासन, समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक श्री चंद्राकर, शासकीय प्राथमिक शाला बघेरा की प्रभारी प्रधान पाठिका शिवानी, शिक्षाविद मनोहर पटेल तथा शाला समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य भागीरथी मलघाटी का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले पूर्व शिक्षकों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को मजबूत बनाने में कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी क्रम में सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक सुरेश गुप्ता के पिता स्वर्गीय कपूर चंद गुप्ता की सेवाओं को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उन्होंने भी इस विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की सांसद प्रतिनिधि ममता देवांगन (पूर्व पार्षद), अध्यक्ष विद्या नामदेव (पूर्व एल्डरमैन), हिरमौती ठाकुर सहित तीनों शालाओं की समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद एवं शाला समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण यादव ने किया। कार्यक्रम की जानकारी अरुण यादव (पूर्व पार्षद), बघेरा द्वारा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button