ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

बोरे में मिली महिला की लाश का खुलासा, लिव-इन पार्टनर ने भाई और साथी संग रची थी साजिश

दुर्ग :दुर्ग जिले में बोरे में बंद महिला के शव से जुड़े अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक ही मुख्य आरोपी निकला, जिसने अपने भाई और एक साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल, 13 दिसंबर 2025 की सुबह सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रा मौर्या टॉकीज अंडर ब्रिज के पास एक नाले में बोरे में बंधा महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सुपेला थाने में मर्ग और हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात महिला की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया में फैली तस्वीरों के आधार पर 17 दिसंबर को कृष्णा नगर निवासी एक महिला थाने पहुंची, जिसने शव की पहचान आरती उर्फ भारती निर्मलकर के रूप में की। जांच में सामने आया कि मृतका पिछले 4-5 महीनों से कोसानगर सुपेला निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लिव-इन में रह रही थी।

पूछताछ में तुलाराम ने कबूल किया कि 5 दिसंबर की रात शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने आरती को थप्पड़ मारा और सिर दीवार से दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराकर उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पहले शव को रस्सी से बांधकर बोरी में भरा, फिर भाई गोवर्धन बंजारे और साथी शक्ति भौयर की मदद से ऑटो में डालकर अंडर ब्रिज के पास नाले में फेंक दिया।

सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने मृतका के कपड़े जला दिए और मोहल्ले में यह अफवाह फैला दी कि महिला नागपुर इलाज के लिए चली गई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से टूटे कंगन और रस्सी के टुकड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी तुलाराम बंजारे पहले भी हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों को 18 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. तुलाराम बंजारे (33 वर्ष), निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई
  2. गोवर्धन बंजारे (28 वर्ष), निवासी कोसानगर, सुपेला
  3. शक्ति भौयर (42 वर्ष), निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई

पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा चुकी है और चार्जशीट समय पर पेश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button