ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़रायपुर

8 जनवरी को सीएम विष्णुदेव साय करेंगे जनता से सीधे संवाद, समस्याओं का मिलेगा तुरंत समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 जनवरी को अपने रायपुर स्थित कार्यालय में ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की जनता से आमने-सामने संवाद करेंगे। इस दौरान नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समाधान संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि जनता को समयबद्ध और प्रभावी हल मिल सके। यह पहल शासन और प्रशासन के बीच दूरी घटाने और लोगों को सीधे शासन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जनदर्शन के दौरान सीएम स्वयं उपस्थित रहकर लोगों के आवेदन स्वीकार करेंगे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि लोकतंत्र में आम नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की वास्तविक कसौटी है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि आवेदन केवल फाइलों में न रहें, बल्कि उन पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाए।

इस पहल से नागरिकों को शासन की योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रिया में भरोसा बढ़ाने का मौका मिलेगा, साथ ही समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button