ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों को पोंगल गिफ्ट, अब फिर से चलेंगी रद्द ट्रेनें

railway update : पोंगल पर्व को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अपग्रेडेशन कार्य के चलते जिन ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया था, अब उन्हें फिर से अपने नियमित समय-सारिणी के अनुसार चलाया जाएगा। एलएचएस ब्लॉक को निरस्त किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

दरअसल, वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम रेलखंड में तकनीकी उन्नयन कार्य प्रस्तावित था, जिसकी वजह से कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने या गंतव्य से पहले समाप्त करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पोंगल त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इस ब्लॉक को रद्द कर दिया है।

नियमित समय पर चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

एलएचएस ब्लॉक हटने के बाद विशाखापत्तनम–रायपुर पैसेंजर और दुर्ग–विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अब अपने तय समय पर चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा सामान्य

  • 58527 रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर
    12 और 19 जनवरी 2026 को नियमित समय-सारिणी के अनुसार चलेगी।
  • 58528 विशाखापत्तनम–रायपुर पैसेंजर
    12 और 19 जनवरी 2026 को अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
  • 20829 दुर्ग–विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
    12 और 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए सामान्य रूप से चलेगी।
  • 20830 विशाखापत्तनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस
    12 और 19 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम से दुर्ग के लिए नियमित परिचालन करेगी।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे के इस फैसले से त्योहार के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अचानक रद्द हुई ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को यात्रा योजना बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button