ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

सुपेला पुलिस की कार्रवाई: आम जगह पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | सुपेला पुलिस (जिला दुर्ग) ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बड़ा धारदार स्टील का चाकू भी जप्त किया है।

घटना 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। प्रार्थी अपने घर के सामने खड़ा था, तभी राहुल यादव वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपनी पीछे की जेब से धारदार बड़ा चाकू निकालकर लहराया और लोगों को डराने लगा।

घटना से घबराकर प्रार्थी ने अपने घर वालों को जोर-जोर से आवाज दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गौतम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2026, धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि मोती लाल खुरसे, आर. 1709 सुरेन्द्र पटेल एवं थाना सुपेला स्टाफ की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का विवरण

नाम: राहुल यादव
पिता का नाम: ओमप्रकाश यादव
उम्र: 26 वर्ष

पता: मिनीमाता बमलेश्वरी किराना दुकान के पास, गौतम नगर, थाना सुपेला, दुर्ग (छत्तीसगढ़)

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button