ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात सुरक्षा माह 2026 के तहत शंकरा नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

दुर्ग। यातायात सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर 15 जनवरी 2026 को शंकरा नर्सिंग कॉलेज, जुनवानी में एक व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ ए.डी. जोशी, डीएसपी (लाइन) चंद्रप्रकाश तिवारी, यातायात सलाहकार दिनेश टांक, महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिंधु अनिल, प्राचार्य डॉ. शैलजा अनिल, एचओडी बीना आर. थॉमस और कॉलेज के समस्त अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के दुष्परिणाम, ट्रिपल सवारी से होने वाली दुर्घटनाएं और यातायात नियमों का पालन करने के कानूनी दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह भी समझाया कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक सड़क उपयोगकर्ता की सुरक्षा से जुड़ा हुआ जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर हेलमेट पहनने, अनुशासित वाहन संचालन और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डीएसपी (लाइन) चंद्रप्रकाश तिवारी ने छात्रों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की शपथ दिलाई।

यातायात पुलिस दुर्ग ने बताया कि यह पहल युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसे आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button