ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

यमराज के कॉस्ट्यूम के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन हेतु नागरिकों को किया गया जागरूक

दुर्ग : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभिनव एवं प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नेहरू नगर चौक, गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर क्षेत्र में यातायात पुलिस कर्मी द्वारा यमराज के कॉस्ट्यूम में आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिन वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहना गया था, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया गया था अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया पाया गया, उन्हें यमराज के स्वरूप में प्रतीकात्मक संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। स्लोगन एवं कविता के माध्यम से यह बताया गया कि जीवन अमूल्य है और यातायात नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस पहल के माध्यम से नागरिकों को सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने रुचि लेकर संदेश को ग्रहण किया तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button