
दुर्ग-भिलाई : गणतंत्र दिवस 2026 सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग पुलिस व्दारा दुर्ग-भिलाई के रेल्वे स्टेशनों, बस स्टेण्ड, भीड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों आदि की सघन एवं व्यापक चेकिंग की गई,
इस दौरान बीडीएस टीम, एण्टी सेबोटाज टीम एवं डॉग स्क्वाड व्दारा प्रतिक्षालय, सामानों, गोदामों एवं रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड परिसर की चेकिंग की गयी। संदिग्ध से पूछताछ कर तस्दीक किया गया।
इसी प्रकार जिले की सीमा वाले प्रत्येक मार्गों पर पर्याप्त बल लगाया जाकर नाकेबंदी कर वाहनों की लगातार सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जा रही है।














