ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

आम राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर भय उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्मित कर रहे एक आरोपी को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोटिया रोड स्थित देशी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल जांगड़े, निवासी दुर्ग, बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार धारदार हथियार बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जप्त सामग्री :

  • एक स्टील का बटनदार धारदार हथियार

उक्त कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर प्रभारी एवं पेट्रोलिंग टीम की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार रखने एवं भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button