ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

होली पर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में होली के अवसर पर शराब दुकानों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के दिन प्रदेशभर में ‘ड्राई डे’ प्रभावी रहेगा और सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम में संत बाबा गुरुघासीदास की गुरुगद्दी पर मत्था टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार का उद्देश्य होली को शांतिपूर्ण और पारंपरिक माहौल में संपन्न कराना है। उन्होंने दोहराया कि ड्राई डे को लेकर किसी तरह का बदलाव प्रस्तावित नहीं है।

पिछले दिनों कुछ खबरों में यह संभावना जताई जा रही थी कि होली पर शराब दुकानें खुल सकती हैं, जिसके बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई थी। विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति जताई थी और इसे सामाजिक समरसता से जोड़कर मुद्दा बनाया था। सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।

राज्य आबकारी विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि तय तिथि पर शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहे। साथ ही अवैध भंडारण और तस्करी रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस और प्रशासन को संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि होली का पर्व सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button