ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़रायपुर

होली पर्व के मद्देनजर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – 28 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर : होली त्यौहार के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, चाकूबाजी की प्रवृत्ति रखने वाले व्यक्तियों एवं अवैध रूप से हथियार रखने वालों पर सतत निगरानी रखी गई तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

इसी क्रम में अशांति फैलाने एवं आपराधिक घटना कारित किए जाने की आशंका के आधार पर कुल 28 आदतन आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। संबंधित आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।

कार्रवाई के अंतर्गत थाना दुर्ग से 02, मोहन नगर से 04, अंजोरा से 01, नगपुरा से 01, नेवई से 02, सुपेला से 05, जामुल से 02, पुरानी भिलाई से 04, पाटन से 01, उतई से 02 एवं धमधा से 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, थाना स्टाफ, विशेष शाखा एवं पेट्रोलिंग टीमों की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button