ब्रेकिंग
100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़रायपुर

धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केन्द्र प्रभारी बर्खास्त

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इस योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को पक्का घर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का घर मिल रहे हैं।

जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर निवासी श्री जयनाथ के जीवन में अब एक नई सुबह आई है – एक ऐसी सुबह, जो पक्की छत के नीचे, सुकून और स्वाभिमान के साथ शुरू होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाखों गरीब परिवारों को सिर्फ आशियाना नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और एक बेहतर भविष्य की नींव दे रही है।

जयनाथ एक साधारण मजदूर हैं, जिनका जीवन वर्षों तक संघर्ष और अभाव की छाया में बीता। कच्चे मकान की टूटी-फूटी दीवारें और छलनी छत उनके परिवार की मुश्किलों की गवाह थीं। बरसात के मौसम में तो हालत और भी विकट हो जाती थी – घर के भीतर पानी भर जाता, सामान भीग जाता और रातें जागते हुए काटनी पड़ती थीं। खुद के लिए एक पक्का घर बनाने का सपना, सपना ही बना रहता था।

शासन की संवेदनशील दृष्टि ने उनके इस दर्द को पहचाना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में जयनाथ को आवास स्वीकृत हुआ। योजना की सहायता से पक्का मकान बनकर तैयार हुआ और वर्षों का वह दर्द, जो हर बरसात में ताजा हो जाता था, अब इतिहास बन चुका है। आज जयनाथ अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

श्री जयनाथ की यह कहानी केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव की गाथा नहीं है – यह उस विश्वास की कहानी है कि जब नीयत साफ हो और इरादे मजबूत, तो सरकार हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button