ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न

दुर्ग | महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में आज जलकार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जल कार्य प्रभारी लीना–दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में यह बैठक जलगृह कार्यालय स्थित उनके कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 22 मार्च विश्व जल दिवस के मद्देनजर शहर में जल जागरूकता अभियान चलाने कार्यक्रम के संबंध विस्तृत चर्चा कर समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर महापौर जी से चर्चा कर आयोजन की रूप रेखा तय करने का निर्णय लिया गया।

टंकियों में मीटर गेज लगाने और टैंकरों के संधारण पर जोर

बैठक में शहर में जल प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। समिति के सदस्यों ने सभी जल टंकियों में पानी के स्तर की सही जानकारी के लिए मीटर गेज लगाने का सुझाव दिया, ताकि जल वितरण व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

इसके साथ ही जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जल टैंकरों का तत्काल संधारण (मेंटेनेंस) करने तथा आवश्यकता अनुसार टैंकरों के लिए वाहन चालकों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान सदस्यों ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और शहर में जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। समिति ने इस अवसर को जनभागीदारी से जोड़कर जल संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर भी बल दिया।

बैठक में समिति सदस्य एवं अधिकारी रहे उपस्थित

इस दौरान समिति सदस्य गुलाब वर्मा, पायल पाटिल, मनोज सोनी, रेखा बंजारे तथा नगर निगम के उपअभियंता विनोज मांझी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बैठक में अपने सुझाव एवं विचार साझा किए/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button