ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

पोल्ट्री फार्म में हड़कंप: बिलासपुर में 5 हजार मुर्गियां मरीं, बर्ड फ्लू की आशंका से सतर्कता

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से हड़कंप मच गया है। यहां पिछले कुछ दिनों में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं। शुरुआती जांच में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है और इसे लेकर बर्ड फ्लू की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

मामले की पुष्टि के लिए मृत पक्षियों के नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौतों की असली वजह क्या है।

सावधानी के तौर पर पोल्ट्री फार्म को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और आसपास के पांच किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील जोन घोषित किया गया है। मृत पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से जमीन में दफन कर नष्ट किया गया है ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।

बताया जा रहा है कि इस सरकारी पोल्ट्री फार्म में करीब 6 हजार से अधिक मुर्गियों का पालन किया जाता था। यहां से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसानों को मुर्गी पालन के लिए चूजे उपलब्ध कराए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार 18 मार्च से मुर्गियों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे सामान्य बीमारी समझा गया, लेकिन जब लगातार मौतों की संख्या बढ़ती गई तो अधिकारियों को सूचना दी गई।

घटना के बाद राज्य स्तर की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है, तो संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में कड़े कदम उठाए जा सकते हैं और आसपास के अन्य पक्षियों को भी नष्ट करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button