ब्रेकिंग
मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत
छत्तीसगढ़दुर्ग

महाराजा चौक से बोरसी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ,

दुर्ग/22 मई। नगर निगम प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शहर के महत्वपूर्ण महाराजा चौक से बोरसी मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

महाराजा चौक से बोरसी मार्ग चौड़ीकरण तथा मिनीमाता चौक पुलगांव से जेल तिराहा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

लगातार निरीक्षण और कार्रवाई का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर अतिक्रमणकर्ता स्वयं आगे आकर अपने कब्जे और निर्माण हटा रहे हैं, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक व्यक्तियों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी रूप से दुकान, बाउंड्रीवाल, पक्के निर्माण, शेड एवं अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, जिससे प्रस्तावित विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन द्वारा अब इन बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता गिरीश दीवान, नायब तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, उप अभियंता विनोद मांझी, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर ए.के. यदु, विकास चन्द्राकर, स्थल सहायक माणिककांत सिन्हा, ईश्वर वर्मा, एआरआई प्रतिभा दिल्लीवार, पद्मनाभपुर थाना टीआई सहित पुलिस एवं निगम अमला उपस्थित रहा।

अतिक्रमण दल के प्रभारी सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने बताया कि महाराजा चौक से बोरसी तथा महाराजा चौक से मिनी माता चौक तक लगातार निरीक्षण कर बाधक अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, वहीं आवश्यक स्थानों पर निगम द्वारा जेसीबी की सहायता से निर्माण हटाया जा रहा है।

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कार्रवाई के दौरान होने वाले नुकसान के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे। सड़क चौड़ीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button