ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़बलोदा बाज़ार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच

पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील

बलौदाबाजार-भाटापारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड भाटापारा के ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विकसित ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन के लिए एक समेकित डिजिटल मंच प्रदान करेगा।

युवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

इस वेब पोर्टल के माध्यम से युवाओं को नियोक्ताओं, रिक्तियों, कौशल प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार प्रशिक्षण लेकर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने इस पोर्टल को जिला प्रशासन की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने युवाओं से पोर्टल पर पंजीयन कर रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील भी की।

पोर्टल की विशेषताएं

‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल के माध्यम से—

  • करियर मार्गदर्शन
  • कौशल प्रशिक्षण
  • रोजगार एवं रिक्तियों की जानकारी
  • स्वरोजगार हेतु सहायता
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की जानकारी

उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्तमान में पोर्टल पर 468 युवा पंजीकृत हैं, 513 रिक्तियां और 21 ट्रेड उपलब्ध हैं। इसमें सीमेंट प्लांट से 75 और रोजगार कार्यालय से 286 रिक्तियां शामिल हैं, जिनमें 150 बाहरी राज्य की रिक्तियां भी हैं।

सीधा और पारदर्शी रोजगार सिस्टम

इस पोर्टल के माध्यम से 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवा सीधे बिना किसी एजेंट या कागजी प्रक्रिया के नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। नियोक्ता भी योग्य उम्मीदवारों से सीधे संपर्क कर सकेंगे।

साइबर फ्रॉड से सुरक्षा भी सुनिश्चित

पोर्टल को सरकारी विभागों और औद्योगिक संस्थानों से जोड़ा गया है ताकि युवाओं को रोजगार के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक  शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव  रजत बंसल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button