ब्रेकिंग
वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करें... ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत
छत्तीसगढ़दुर्ग

परीक्षा केंद्र के बाहर से चोरी हुई एक्टिवा बरामद, स्कूटी बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी को बेचने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की होंडा एक्टिवा बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रियंका निषाद, निवासी ग्राम चोंगीखपरी जिला बेमेतरा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 मई 2026 को डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जे.आर.डी. स्कूल दुर्ग आई थीं। उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा (सीजी 07 सीएस 3289) स्कूल के गेट के पास खड़ी की थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने पर स्कूटी वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड दुर्ग के पास चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक एम. जोशी (39 वर्ष) निवासी एचआईजी, सेक्टर-06, देवेंद्र नगर, रायपुर बताया। स्कूटी के संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसने 30 मई को जे.आर.डी. स्कूल के पास से उक्त एक्टिवा चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सीएस 3289 बरामद कर जब्त कर ली। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button