ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़दुर्ग

शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लगातार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं,इसी क्रम में शनिवार शाम महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, पार्षद विजयंत पटेल, ललित ढीमर, रंजीता पाटिल,उपअभियंता प्रेरणा दुबे तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

महापौर ने वार्ड क्रमांक 56 में आलोक साहू के घर से हेमलता ठाकुर के घर तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बघेरा क्षेत्र में शैलेंद्र किराना स्टोर्स से धरम साहू के घर तक सड़क निर्माण तथा इंदिरा नगर में शिव मंदिर से गुधारी निर्मलकर के घर तक सड़क एवं आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर आरसीसी नाली, पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी गई।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 05 में महर्षि दयानंद स्कूल के पास एवं गया बाई स्कूल के पीछे नाली और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं मरारपारा क्षेत्र में नंदराम साहू के घर से निशांत देवांगन चौक तक सीसी रोड, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा, जल निकासी व्यवस्था में सुधार आएगा तथा क्षेत्र के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पुलिया एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराए जाएंगे।


भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर निगम प्रशासन और महापौर का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button