ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय

दुर्ग, 8 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग में सोमवार को महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। निगम के डाटा सेंटर में आयोजित बैठक में शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जल संरक्षण, सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के पश्चात अनेक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, लीलाधर पाल, शिव नायक, शशि साहू तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महापौर अलका बाघमार द्वारा पूर्व में मांगी गई सात बिंदुओं की विभागीय जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के 21 ओवरहेड टैंकों के समीप रिचार्ज पिट निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इस योजना के माध्यम से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा तथा भूजल स्तर के संरक्षण में सहायता मिलेगी।

इसी प्रकार निगम क्षेत्र के लगभग 300 हैंडपंप एवं बोरवेल के पास रिचार्ज पिट निर्माण कार्य के प्रस्ताव को भी बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया। यह पहल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।लोक कर्म विभाग से संबंधित प्रस्तावों में नगरोत्थान योजना अंतर्गत गुंडरदेही रोड से गौठान, प्रधानमंत्री आवास (एएचपी) कॉलोनी, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय होते हुए पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही नालंदा मार्ग सड़क चौड़ीकरण कार्य को भी मंजूरी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी।

बैठक में वाय शेप ओवर ब्रिज से पुलगांव चौक तक मार्ग के मध्य स्थित डिवाइडर के सौंदर्यीकरण एवं नियमित संधारण के लिए मेघा गंगा ग्रुप दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। प्रस्ताव के अनुसार डिवाइडर पर पौधारोपण, ग्रिल स्थापना एवं आकर्षक सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि सभी डिजाइनों की पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। डिवाइडर के रखरखाव, सिंचाई, सफाई एवं कटाई-छंटाई की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी।

इसके अलावा गांधी चौक (उतई टेम्पो स्टैंड) क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु इनरव्हील क्लब दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र में अन्य विभागों अथवा एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के दौरान निगम की आधारभूत संरचनाओं को क्षति न पहुंचे, इसके लिए आवश्यक समन्वय एवं अनुमति प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण, यातायात सुधार और शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने के लिए निगम लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button