ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिवनाथ नदी में डूबने से केरल के युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

दुर्ग। दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान डूबने से केरल के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने साप्ताहिक अवकाश पर दोस्तों के साथ घूमने और नहाने के लिए रसमढ़ा-पिपरछेड़ी क्षेत्र पहुंचा था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले निवासी आशिन ओएस के रूप में हुई है। वह भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर के रूप में कार्यरत था। रविवार को उसका साप्ताहिक अवकाश था, जिसके चलते वह अपने चार दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी में नहाने गया था।

बताया गया है कि आशिन तैरना जानता था, इसलिए वह नदी में उतर गया, जबकि उसके अन्य साथी किनारे पर ही मौजूद रहे। नहाने के दौरान उसे नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाया और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा और कुछ ही क्षणों में पानी में ओझल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके दोस्तों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची राहत टीम और एंबुलेंस कर्मियों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। रास्ते में उसे सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आशिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलगांव थाना क्षेत्र की अंजोरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार आशिन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके पार्थिव शरीर को रायपुर से विमान के जरिए केरल भेजने की तैयारी की गई, ताकि उसके गृह नगर में अंतिम संस्कार किया जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब और जलाशयों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा अपरिचित स्थानों पर पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना अंदर न जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button