ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड 38 एवं 39 में सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा,

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विकास कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 39 एवं वार्ड क्रमांक 38 में विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।वार्ड क्रमांक 39 में डॉ. कौशिक के घर से मुकुंद भवन तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वहीं वार्ड क्रमांक 38 में पदम पाटनी के निवास से आशीष मारूति के निवास तक, मधुबन वाटिका से खंडेलवाल कॉलोनी तक तथा वार्ड के विभिन्न स्थानों में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा मिलपारा क्षेत्र में भी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर,नीलेश अग्रवाल, पार्षद गुलाब वर्मा, पार्षद रामचंद्र सेन, रंजीता पाटिल, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उप अभियंता मोहित मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

-बारिश से पहले मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता : महापौर

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव और आवागमन संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए नाली, पुलिया और सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रहा है और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

-जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निगम प्रतिबद्ध : देव नारायण चन्द्राकर

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली और पुलिया जैसे कार्य सीधे तौर पर आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए इन कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर वार्डों में आवश्यक विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों ने बारिश के पूर्व महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की सौगात मिलने पर महापौर अलका बाघमार एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button