ब्रेकिंग
11 गेंदों में अर्धशतक, वैभव ने फाइनल में मचाई तबाही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिरसिदा स्कूल में हुआ योगाभ्यास, बच्चों को बताए गए योग के लाभ सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया वीडियो से हुई पहचान वार्ड 18 एवं 21 में लगभग 69 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, SBI में 1,500 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका वैवाहिक जीवन के 28 वर्ष पूर्ण होने पर मनोज शर्मा एवं कृति बाला शर्मा का सम्मान, मां चंडिका मंदिर में... CG के छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा के दौरान मिलेगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की सुविधा किसानों के खाते में आएंगे 18,800 करोड़ रुपये, PM मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 3 जिलों में दबिश, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज़ी देंगे राज्य, नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रियों संग की अहम बैठक
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटका निर्माण इकाइयों पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में अवैध मादक एवं प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुटका निर्माण और पैकेजिंग की दो इकाइयों का भंडाफोड़ किया है। थाना अंडा पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना अंडा क्षेत्र के ग्राम कुथरेल और अंडा में अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गुटका निर्माण में उपयोग होने वाला कच्चा माल, रसायन, मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार और अर्द्धनिर्मित उत्पाद बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में बिना वैधानिक अनुमति के अवैध रूप से गुटका निर्माण और पैकेजिंग किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने समस्त सामग्री जब्त कर ली। मामले में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 3(5) तथा कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गुटका निर्माण और पैकेजिंग का कारोबार संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी बताए गए हैं।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

 आरोपी का विवरण :

1. बिरेन्द्र तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम नरैनी, जिला बांदा (उ.प्र.)।

2. सुभाष कुमार गौतम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, जिला हरदोई (उ.प्र.)।

3. सुनील कुमार राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सकरन, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।

4. करण राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।

5. राजू मस्ताना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।

6. राजकुमार यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम बेरीखेड़ा, जिला कानपुर (उ.प्र.)।

7. रमेश कुमार निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अदावल, जिला फतेहपुर (उ.प्र.)।

8. सतेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम इटाहरा, जिला कानपुर (उ.प्र.)।

9. सोनू यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी रतनलाल नगर, जिला कानपुर (उ.प्र.)।

10. बसंत राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनाखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।

 जप्त सामग्री :

1. गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, रसायन एवं अन्य सामग्री।
2. गुटका निर्माण मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार एवं अर्द्धनिर्मित गुटका उत्पाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button