ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
क्राइमछत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास: नगपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत चौकी नगपुरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 78 पौवा देशी मदिरा मसाला और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी नगपुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। पहले मामले में खुर्सीडीह गौठान के पास आरोपी गोपी पारधी (21 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला (6.300 बल्क लीटर) और 200 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3,500 रुपये आंकी गई है।

वहीं दूसरे मामले में पारधीपारा खुर्सीडीह में दबिश देकर मानसी पारधी (30 वर्ष) को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 43 पौवा देशी मदिरा मसाला और 250 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त शराब की कीमत लगभग 4,550 रुपये बताई गई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब का संग्रहण और बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान कुल 78 पौवा देशी मदिरा मसाला, 450 रुपये बिक्री रकम सहित लगभग 8,500 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खेलन साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button