ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़रायपुर

755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

रायपुर, 17 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 755 करोड़ रुपये की लागत वाली चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, बेहतर रेल कनेक्टिविटी और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से कोरबा क्षेत्र से कोयला परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही अतिरिक्त रेल लाइन के निर्माण से यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा, रेल यातायात में बाधाएं कम होंगी और भविष्य में नई यात्री ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि चांपा-कोरबा रेलखंड एसईसीएल और एमसीएल की खदानों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। तीसरी रेल लाइन बनने से माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था अधिक मजबूत होगी, जिससे उद्योगों, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को विशेष रेल परियोजना का दर्जा मिलने को भी उत्तर छत्तीसगढ़ और जशपुर क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। वर्ष 2014 में जहां रेल परियोजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, वहीं वर्ष 2026-27 में यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का 1,680 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button