ब्रेकिंग
11 गेंदों में अर्धशतक, वैभव ने फाइनल में मचाई तबाही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिरसिदा स्कूल में हुआ योगाभ्यास, बच्चों को बताए गए योग के लाभ सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया वीडियो से हुई पहचान वार्ड 18 एवं 21 में लगभग 69 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, SBI में 1,500 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका वैवाहिक जीवन के 28 वर्ष पूर्ण होने पर मनोज शर्मा एवं कृति बाला शर्मा का सम्मान, मां चंडिका मंदिर में... CG के छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा के दौरान मिलेगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की सुविधा किसानों के खाते में आएंगे 18,800 करोड़ रुपये, PM मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 3 जिलों में दबिश, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज़ी देंगे राज्य, नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रियों संग की अहम बैठक
छत्तीसगढ़रायपुर

CM TODAY SCHEDULE : रायगढ़-जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 19 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को रायगढ़ और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जनजातीय गौरव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुईयांपानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

ग्राम भुईयांपानी पहुंचने पर मुख्यमंत्री महतारी सदन का अवलोकन करेंगे और शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों से भी अवगत होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित रनपुर पहुंचेंगे और वहां से ग्राम डोडराही जाएंगे। डोडराही में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री रनपुर में आरक्षित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम को वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांसाबेल विकासखंड स्थित अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रायगढ़ और जशपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। अधिकारियों को कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button