ब्रेकिंग
जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार
छत्तीसगढ़रायपुर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों को बेहतर समन्वय से काम करने के दिए निर्देश

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मंत्रालय में सेतु परिक्षेत्र और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर प्रदेश में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने और बाधाओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और प्रगतिरत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम और असुविधा से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से माल परिवहन भी अधिक सुगम और तेज होगा।

उन्होंने नए ROB और RUB कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर जोर दिया। कार्यस्थलों से अतिक्रमण हटाने, भूमि व्यपवर्तन, नामांतरण और भू-अर्जन जैसी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्यों में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। सचिव ने कहा कि बिजली, पानी, दूरसंचार सहित अन्य उपयोगिताओं के स्थानांतरण में देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए ड्राइंग-डिजाइन और प्राक्कलन तैयार करने हेतु आवश्यक स्थानों पर लोक निर्माण विभाग और रेलवे अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर तीन महीने में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यों की प्रगति का आकलन करें और लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में लोक निर्माण विभाग और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button