
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक बार फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस खबर को पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।












