ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए विजय बघेल, विदेश दौरे पर हुए रवाना
छत्तीसगढ़

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं सुरक्षा संवाद आयोजित

भिलाई नगर  : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में “पिंक पेट्रोलिंग अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में उप पुलिस अधीक्षक आकर्षि कश्यप सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों, महिला उप निरीक्षकों एवं पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मैत्री गार्डन, संडे मार्केट सुपेला, महमरा एनीकट, ट्रैफिक पार्क (सिविक सेंटर) भिलाई नगर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पिंक पेट्रोलिंग कर महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, पुलिस सहायता सेवाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

पेट्रोलिंग के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091, अभिव्यक्ति ऐप, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर उसके उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर उन्हें रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें।

दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित पिंक पेट्रोलिंग अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना, उन्हें कानून एवं पुलिस सहायता तंत्र से जोड़ना तथा सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

सराहनीय भूमिका :

उक्त अभियान में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकर्षि कश्यप, विभिन्न थाना क्षेत्रों की महिला उप निरीक्षक (PSI), पिंक पेट्रोलिंग टीम, संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी महिलाओं, बालिकाओं एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करना, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। अभिव्यक्ति ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही सभी अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में दोपहिया अथवा अन्य मोटर वाहन चलाने न दें तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button