ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी देर शाम से लगातार बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, जशपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

वहीं पेंड्रा, बिलासपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, सरगुजा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और गरियाबंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। सुबह के समय सड़कों पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में न रुकने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button