ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की स... जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना 'घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा' अभियान को दें गति: मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से की पौधरोप... Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी राज्यसभा से पारित हुआ राष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक, 'वंदे मातरम्' के अपमान पर 3 साल तक की सजा का प... CG Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया तेज रफ्तार ट्रक से टकराई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
छत्तीसगढ़रायगढ़

CG Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अमलडिहा-1, ग्राम पंचायत पचेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पात्र महिलाओं से 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। आवेदन केवल विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.ebharti.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, नियम एवं शर्तों की जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले सभी नियमों एवं शर्तों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

विभाग ने पात्र महिलाओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button