ब्रेकिंग
दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित रूप से ₹1,49,384 के गबन (अमानत में खयानत) के मामले में मोहन नगर पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 550/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की अर्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी श्रीमती शुभांगी मराठे की शिकायत और विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी कुलसचिव को गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसे किया गया कथित गबन

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता विश्वविद्यालय में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होने के साथ-साथ आरोपी कुलसचिव के निवास पर भोजन बनाने का कार्य भी करती थी। उसे प्रतिमाह नियमानुसार ₹11,515 वेतन मिलता था, लेकिन आरोप है कि कुलसचिव उसे केवल ₹2,200 नकद देते थे और शेष राशि दबाव बनाकर PhonePe और Paytm के माध्यम से उदय कुलदीप के खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे।

यह सिलसिला 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 तक चलता रहा, जिसके दौरान कुल ₹1,49,384 की राशि कथित रूप से हड़प ली गई।

जांच में मिले साक्ष्य

विश्वविद्यालय की जांच समिति ने बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच की। रिपोर्ट में पद के दुरुपयोग और अमानत में खयानत की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को प्रतिवेदन सौंपा। इसके आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया अपराध का तरीका

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने प्रशासनिक पद का प्रभाव इस्तेमाल करते हुए मातहत महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया और उसके खाते में आने वाले वेतन का अधिकांश हिस्सा डिजिटल भुगतान माध्यमों से अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर कराकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं शासकीय तथा गैर-शासकीय कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पद या प्रभाव का दुरुपयोग कर आर्थिक शोषण, अवैध वसूली या वित्तीय अनियमितता करता है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस अधिकारियों को दें। ऐसे मामलों में निष्पक्ष और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button