ब्रेकिंग
वंदे मातरम् के गायन में बाधा डालना अब अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी से कानून लागू चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; करीब 8 लाख के सोने के जेवर बरामद प्रदेश स्तरीय जबर हरेली भिलाई 16 अगस्त को-कामेश्वर साहू हरेली तिहार पर हरियाली का संकल्प, न्यू कृषि मंडी से होगा वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत, तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, बारिश का दौर होगा तेज पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक पर पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से पहचान छिपाने का आरोप महेश कॉलोनी में ‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन, महिला उद्यमिता और स्वदेशी हुनर को मिला मंच पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सावन महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, देवगढ़ कांवर पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
छत्तीसगढ़दुर्ग

सावन मेला एवं सामाजिक सम्मेलन में समाज प्रमुखों का सम्मान, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

दुर्ग। परिक्षेत्रीय साहू समाज नयापारा बघेरा, तहसील एवं जिला दुर्ग द्वारा सावन मेला, सामाजिक सम्मेलन, सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन छतागढ़ मंदिर, मोहलाई दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू, पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू, अध्यक्ष दुर्ग जिला साहू संघ ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन, पोषण लाल साहू, अध्यक्ष दुर्ग शहर तहसील साहू संघ, सहित दिव्या कालाहारी, मंजू साहू, सरिता साहू, राजेश साहू,  भीखम साहू, अतिश साहू, सुनील साहू, चंद्रिका साहू, सुरेंद्र साहू, लेखराम साहू एवं जयंती साहू उपस्थित रहीं।

समारोह के दौरान समाज के प्रमुख एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। वहीं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों, इकाई अध्यक्षों तथा समाज के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने सहयोग के लिए सभी समाजजनों का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button