ब्रेकिंग
नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई,

पांच दुकानदारों से कुल 4,900 रुपये जुर्माना वसूला, दोबारा उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी,

दुर्ग। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कमिश्नर लीना कोसम के निर्देश पर जनजागरूकता अभियान के साथ-साथ स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं डिस्पोजल के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में निगम के अतिक्रमण विभाग एवं बाजार विभाग की संयुक्त टीम द्वारा इंदिरा मार्केट बाजार क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान पांच दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान जैन प्लास्टिक से 1,200 रुपये, गोयल डिस्पोजल से 1,000 रुपये, संजय प्लास्टिक से 1,000 रुपये, हरिराम प्लास्टिक से 700 रुपये तथा पंकज ट्रेडर्स से 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार निगम की टीम द्वारा पांच दुकानदारों से कुल 4,900 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सभी संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, बिक्री अथवा भंडारण नहीं किया जाए।

टीम ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग अथवा बिक्री करते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई एवं जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम प्रशासन ने शहर के सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का उपयोग न करें तथा स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में निगम का सहयोग करें। निगम की टीम द्वारा बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button