ब्रेकिंग
करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि... लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान जारी बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर गाइडर को भी किया गया सम्मान

दुर्ग -:छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका आज गुरुवार को लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि आसंदी से कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है जल, जंगल और जमीन को बचाना। जल संरक्षण और जंगल को बचाने की दिशा में स्काउट गाइड बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में स्काउट गाइड द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण सुरक्षा के लिये कारगर सिद्ध हो रहा है।

मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि इस पुरस्कार पाने के लिए बस्तर क्षेत्र से भी स्काउट गाइड आए हुए हैं। बस्तर से नक्सली समाप्त होने के बाद वहां शांति है और बस्तर बड़ी तेजी से बदल रहा है।

स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य है तैयार रहो। यह हमें हमेशा यह सिखाता है विषम परिस्थितियों एवं जिम्मेदारियां को निभाने के लिए हमेशा तैयार रहे। अंत में उन्होंने सम्मानित स्काउट गाइड से आह्वान किया कि यह सम्मान मिला कि उससे जिम्मेदारी बढ़ी है। यह सम्मान मिलने के बाद समाज सेवा में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि समय को पहचानना है और संघर्ष कर जगह बनाना बहुत जरूरी है तब तभी मंजिल तक पहुंच पाएंगे।

शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट गाइड से के अध्यक्ष श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारत स्काउट गाइड नियम और प्रतिज्ञाओं से बँधा होता है जो उन्हें अलग पहचान दिलाता है। स्काउट गाइड के जो यूनिफॉर्म पहनते हैं वह अन्य बच्चों से उत्कृष्ट होते हैं। स्काउट गाइड कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता। श्री जगजीत सिंह धीर जिला शिक्षा अधिकारी मार्गदर्शन में बालक दास राऊत जिला संगठन आयुक्त के नेतृत्व में जिला दुर्ग से रिचा साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरा, जतिन कुमार साहू शासकीय हाई स्कूल गब्दी, प्रभारी रेखा शर्मा तथा दीर्घकालिक सेवा से कब स्काउट मास्टर श्री आनंद राम बघेल जी को अलंकरण से सम्मानित किया गया जिला संघ दुर्ग के लिए गौरव प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button