ब्रेकिंग
दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि... लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान जारी बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद
छत्तीसगढ़दुर्ग

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 2 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से अहिवारा सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, मंत्री गजेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, विधायक ललित चंद्राकर, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व साडा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

2008 में पहली बार बने थे विधायक

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने वर्ष 2008 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25,263 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया था। इस चुनाव में उन्हें कुल 96,717 वोट प्राप्त हुए थे। वे 2023 की छत्तीसगढ़ विधानसभा के सबसे उम्रदराज विधायकों में भी शामिल थे।

शिक्षा और पेशेवर जीवन

विधायक कोर्सेवाड़ा ने वर्ष 1985 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके साथ ही उन्होंने बी.एड. की डिग्री भी हासिल की थी। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके थे। उनका पेशा कृषि एवं पेंशन से जुड़ा था। उनका जन्म वर्ष 1948 में हुआ था और निधन के समय उनकी उम्र लगभग 78 वर्ष थी।

उनके निधन को अहिवारा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button