ब्रेकिंग
दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि... लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान जारी बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय होंगी शामिल

दुर्ग। महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकता और समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को मातृ शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से मिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। यह संस्थान साइंस कॉलेज के सामने स्थित है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी एवं कंवर समाज महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान के साथ महिला शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया जाएगा।

महिला प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान दिलाना और उनकी प्रतिभा, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक योगदान को सम्मानित करना है। इसके साथ ही सामाजिक सहभागिता, आपसी सद्भाव और विभिन्न समाजों के बीच समरसता एवं एकता को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगठन का प्रयास है कि विभिन्न सामाजिक वर्गों की सहभागिता से सकारात्मक बदलाव और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिले।

आयोजकों ने की सहभागिता की अपील

संगठन ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से समारोह में शामिल होकर मातृ शक्ति के सम्मान और सामाजिक एकता के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह कार्यक्रम महिला सम्मान, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button