ब्रेकिंग
दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान

दुर्ग/ 31 अक्टूबर/ नगर पालिक निगम।दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।इसी क्रम में शनिवार सुबह आयुक्त लीना कोसम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट सहित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं नालियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के सभी 60 वार्डों में विशेष रूप से सफाई एवं नालियों की सफाई कराई गई है। वहीं प्रमुख बाजारों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिससे शहरवासियों को त्योहार के दौरान बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम का स्वास्थ्य विभाग अमला मौजूद रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button