ब्रेकिंग
धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाला फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी के अन्य मामलों का भी ... कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ...
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए सर्वे के निर्देश जारी

बालोद। जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 के दौरान बालोद जिले के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई देखने को मिली। नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्रमांक 01 पाररास में रिहायशी बस्ती एवं प्राथमिक शाला परिसर के आसपास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट करने की मांग पर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद मती पुष्पा साहू ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा के समक्ष इस गंभीर समस्या को रखा था। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग भी मौजूद रहे।

पार्षद ने अपने आवेदन में बताया था कि पाररास स्थित प्राथमिक शाला परिसर, आवासीय बस्ती एवं निजी जमीन के ऊपर से 11 केवी विद्युत लाइन गुजर रही है। इससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। साथ ही इस विद्युत लाइन के कारण लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने में भी परेशानी हो रही है।

इस समस्या के निराकरण के लिए विद्युत लाइन शिफ्टिंग पर आने वाली लगभग 8 लाख रुपये की राशि डीएमएफ मद से शासकीय सहायता के रूप में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

मामले में तत्काल पहल के बाद 17 नवंबर 2026 को नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा कनिष्ठ अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, बालोद को आधिकारिक पत्र जारी किया गया। पत्र में वार्ड क्रमांक 01 पाररास में स्थापित 11 केवी विद्युत लाइन को शिफ्ट करने के लिए सर्वे कर डिमांड बिल निकाय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान  तोमन साहू, माननीय उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद एवं चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़, जिला अध्यक्ष  चेमन देशमुख,  राकेश यादव (जनसेवक),   ईश्वर साहू अन्य पिछड़ा वर्ग बालोद भाजपा मंडल अध्यक्ष ,  भुनेश्वर यादव (जनसेवक)  वार्ड नं 20,  रितेश कुमार (जनसेवक ) एवं  जमीर खान , आनागेश्वर साहू,सहित अन्य गणमान्यजन का उल्लेखनीय सहयोग एवं उपस्थिति रही।

इस कार्रवाई से वार्डवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही सुरक्षा संबंधी समस्या का जल्द समाधान होगा। पार्षद मती पुष्पा साहू ने जनहित के इस मुद्दे पर पहल करने वाले उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, सांसद  भोजराज नाग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू एवं सभी सहयोगियों तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button