ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिज़नेसमनोरंजनराज्यविदेशविविध

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, कहा- उन्हें खोलनी चाहिए विश्व सुंदरी बनाने की सेल

रायपुरः छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने एक बार फिर कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए गए कई आरोपों का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर देश विरोधी तत्व का समर्थन करती है। उसके पास और कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस को विश्व सुंदरी बनाने की एक अलग सेल खोलना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी नेत्रियो की कमी भी नही है।

राज्य खेल अंलकरण समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि 5 साल का अंतराल आज टूटा है। उम्मीद करता हूं कि अब इसमें निरंतरता बनी रहेगी। नई सरकार प्रतिवर्ष खिलाड़ी को खेल अलंकरण देगी। नक्सल इलाके के बच्चों को AI और रोबोटिक्स की शिक्षा देने पर कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इटली के AI से चल रही है। कांग्रेस और AI का पुराना नाता है। AI नई सदी का नया विषय है। नक्सल इलाके के बच्चे पढ़ेंगे तो देश का विकास होगा।

डीजीपी से मिले कांग्रेस नेता, चंद्राकर ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेता आज डीजीपी से मुलाकात करेंगे। इसे लेकर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के समय हर तरह के एक्सटोर्शन का केंद्र छत्तीसगढ़ था। कांग्रेस काल के लोग जेल में है या बेल में है। एक्सटोर्शन कांग्रेस की पहचान है, उसे बीजेपी पर न थोपें। सारी अकल विपक्ष में आने पर आती है। 5 साल में लाठी चार्ज का नियम तो पढ़ लिए होते। समझ होती तो आज उनकी सरकार नहीं जाती।

कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा पर कही ये बात

बीते कुछ दिनों से कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा चल रही है। इस मामले को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि
पीसीसी चीफ दीपक बैज, भूपेश बघेल के फोटोकॉपी हैं। उनको कोई नहीं स्वीकारता है। कोई उन्हें नेता मानता नहीं है। पूरी कांग्रेस गांधी परिवार या उनके व्यक्ति के लिए खड़ी है। कभी भूपेश के लिए तो कभी देवेंद्र के लिए खड़ी होती है। उन्हें कार्यकर्ता और जनता से कोई मतलब नहीं है। इसलिए कांग्रेस नेता में टूट-फूट हो रही है और उनके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button