ब्रेकिंग
भाजपा ओबीसी मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न UPI यूजर्स की प्राइवेसी को बड़ा सुरक्षा कवच, ट्रांजैक्शन में दिखेंगे सिर्फ 4 अंक छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, बस पलटने से 10 यात्री घायल PM मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में Meta का यू-टर्न, माफी मांगकर दी सफाई गया नगर में निर्माणाधीन टंकी में पानी पहुंचाने,121.03 लाख की लागत से होगा राइजिंग पाइपलाइन का विस्ता... GI Tag की लड़ाई में मसालों पर सियासी और कानूनी घमासान, राजस्थान-गुजरात आमने-सामने जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹8.05 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार पेपर लीक पर सख्त कानून से छात्रों के भविष्य को मिलेगी सुरक्षा : मंत्री राजेश अग्रवाल,,,,
क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिज़नेसमनोरंजनराज्यविदेशविविध

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदला भावेश का जीवन, अब हर महीने कमा रहा 25 हजार से ज्यादा पैसे

रायपुर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभ पाकर गरियाबंद जिला के ग्राम लोहरसी निवासी भावेश तिवारी अब खुद के मेडिकल स्टोर के मालिक बन गए हैं। मेडिकल स्टोर से उन्हें 20 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह का मुनाफा हो रहा है, जिससे वे बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार मान रहा है।

भावेश तिवारी ने बताया कि वे डिप्लोमा इन फार्मेसी करने के बाद शासकीय सेवा की तैयारी कर रहा था। लेकिन, किसी कारणवश उनका शासकीय सेवा में चयन नहीं हो पाया। साथ ही उनके पास आय का कोई अन्य साधन भी नहीं होने के कारण उन्होंने स्वयं का मेडिकल स्टोर्स स्थापित करने के बारे में सोचा। मेडिकल स्टोर के लिए उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं था, जिससे वे मेडिकल स्टोर्स स्थापित नहीं कर सका। फिर किसी ने भावेश को बताया कि मेडिकल स्टोर्स शुरू करने में दिक्कत हो रही है तो वे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क कर जानकारी लें।

भावेश ने एक दिन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय गरियाबंद पहुंचकर अधिकारियों से सम्पर्क किया। वहां के अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तारपूर्वक से जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करने प्रेरित किया। उन्होंने निर्धारित प्रारूप में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया। उनके आवेदन को बारिकी से परीक्षण करने के पश्चात यूनियन बैंक फिंगेश्वर प्रेषित किया गया, जिसे बैंक द्वारा 12 दिसम्बर 2023 को एक लाख 80 हजार रूपये का उन्हें ऋण वितरण किया गया। साथ ही विभाग द्वारा 20 हजार रूपये का अनुदान प्रदान किया गया।

भावेश तिवारी ने फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलर में स्वयं का मेडिकल स्टोर्स स्थापित किया, जिससे उन्हें रोजगार तो मिला ही साथ एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार दे रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर्स से उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रूपये का शुद्ध आय प्राप्त कर रहा है, जिससे वे अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर रहा है। भावेश तिवारी ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वरोजगार योजना हमारे जैसे अन्य युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button