ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

दो गुटों में डीजे की धुन में नाचने को लेकर हुआ विवाद, खूनी संघर्ष 3 की मौत..

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत शनिवार देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को खुद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए जाना पड़ा।  पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम नंदनी खुंदनी की है। यहां 6 सितंबर की रात 8 बजे के करीब पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति का गणेश स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था।

डीजे की धुन में लोग नाच रहे थे। इसी डीजे में यादव मोहल्ला से धन्नु, करण, वासु और राजेश अपने साथियों के साथ पहुंचे और वो लोग भी नाचने लगे। इससे उनके और समिति के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया और आपस में बात करके मामले को निपटा दिया था। इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे के करीब वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन किया और शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा।

दोनों के बीच झगड़ा होता देख आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी, डंडे और हाथ मुक्का से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी विवाद बढ़ गया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती करण यादव, वासु यादव और राजेश यादव की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले में धन्नु यादव व 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है।

मारपीट की घटना में आकाश पटेल सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। आकाश के अधिक चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गांव के लोग इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने थाना प्रभारी को झगड़े की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पूरे थाना क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल और दोनों मोहल्लों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button